Move to Jagran APP

जालंधर टुडे : आप संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज जालंधर में, जानिए और क्या खास है

विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। इस क्रम में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे फिल्लौर हलके में आएंगे। इस दौरान वह सभी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 08:38 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 08:38 AM (IST)
जालंधर टुडे : आप संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज जालंधर में, जानिए और क्या खास है
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल आज जालंधर के फिल्लौर हलके में आएंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज  बुधवार, 28 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

केजरीवाल आज जालंधर में

विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। इस क्रम में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे फिल्लौर हलके में आएंगे। इस दौरान वह सभी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

वैक्सीनेशन कैंप

15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां, अपाहिज आश्रम, सरकारी हेल्थ सेंटर काजी मंडी में फ्री वैक्सीन सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।

माघ मास का हवन यज्ञ

माघ मास को लेकर शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

बैठक

एक फरवरी से श्री सिद्ध बाबा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर में होने वाले पांच दिवसीय समारोह को लेकर बैठक का आयोजन दोपहर 2 बजे होगा। इस दौरान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

भजन संध्या

मां त्रिपुरमालिनी धाम श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन में रात 8 बजे होगा। जिसमें भजन गायकों को मंदिर कमेटी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

बैठकशिवसेना समाजवादी की बैठक संविधान चौक स्थित कार्यालय में दोपहर 2 बजे होगी। इस दौरान पार्टी में नए सदस्यों को शामिल किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.