अजब नजाराः जालंधर में बंदर बैठा चालान काटने, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के भगाने में छूटे पसीने
यह अजीब घटना जालंधर के रामामंडी की है। यहां काफी देर तक बंदर पुलिस की चालान बुक लेकर टेबल पर कब्जा कर बैठा रहा।
जालंधर, [मनोज त्रिपाठी]। कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच रविवार को उत्पाती बंदर ने पुलिस वालों की खूब दौड़-भाग करवाई। मामला जालंधर के रामा मंडी चौक का है। बंदर ट्रैफिक पुलिस की चालान बुक लेकर काफी देर तक टेबल पर कब्जा करके बैठा रहा। पुलिस को उसे भगाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता देें कि रामा मंडी चौक के एक तरफ जालंधर का कैंट एरिया है तो दूसरी तरफ होशियारपुर हाईवे और सामने जालंधर हाईवे है। चौक पर स्थाई तौर पर नाका पुलिस की तरफ से लगाया जाता है। रविवार को भी लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच नाका लगाया गया।
रामामंडी चौक पर पुलिस नाके पर चालान बुक लेकर टेबल पर कब्जा करके बैठा हुआ बंदर।
इस दौरान एक उत्पाती बंदर ने पुलिस वालों की परेशानी बढ़ा दी। वह आया और पुलिस की तरफ से लगाए गए बूथ पर जाकर बैठ गया। उसे इतने से ही संतुष्टि नहीं मिली। वह चालान बुक उलट-पुलट कर देखने लगा और पेन भी हाथ में ले लिया। मानो वह अध्ययन कर रहा हो कि चालान बुक क्या होती है और चालान कैसे काटते हैं। दृश्य कुछ ऐसा लग रहा था कि बंदर खुद चालान काटने जा रहा हो।
जालंधरः जब भी कोई पुलिस कर्मी बंदर को भगाने के लिए जाता तो वह उन्हें घुड़की देकर डरा देता था।
इस दौरान पुलिस वाले मूकदर्शक बनकर पूरा घटनाक्रम देखते रहे। जब उन्होंने बंदर को भगाने की कोशिश की तो उसने तुरंत घुड़की देकर उन्हें डरा दिया। हालांकि मौका पाकर एक महिला पुलिसकर्मी किसी तरह चालान बुक लेकर भागने में सफल रही। काफी देर तक पुलिस कर्मी इस उत्पाती बंदर के कारण परेशान होते रहे।
जालंधरः बंदर ने काफी देर तक पुलिस कर्मियों के पसीन छुड़ाए। हालांकि अंत में एक महिला पुलिस कर्मी किसी तरह चालान बुक छीनने में कामयाब रही।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें