482 करोड़ से जालंधर होगा स्मार्ट, मिली मंजूरी : सारंगल
जालंधर को स्मार्ट बनाने के लिए 482 करोड़ के प्रोजेक्टों को मंजूरी मिल गई है।
जागरण संवाददाता, जालंधर : जालंधर को स्मार्ट बनाने के लिए 482 करोड़ के प्रोजेक्टों को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इनके टेंडर लगा दिए जाएंगे। जानकारी देते हुए स्मार्ट सिटी के सीईओ व नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि आज स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मी¨टग चंडीगढ़ में हुई। जिसमें सचिव वेणु प्रसाद, ओजोए शर्मा, डिप्टी कमिश्नर जालंधर, पुलिस कमिश्नर और वे खुद शामिल हुए। मी¨टग में 93 करोड़ की लागत से शहर के प्रमुख चौकों में लगने वाले कैमरे, 21 करोड़ की लागत से 11 जंक्शनों के सुंदरीकरण, 18 करोड़ के सोलर प्लांट लगाने व 350 करोड़ रुपये के बर्ल्टन पार्क के प्रोजेक्टों पर चर्चा हुई। मी¨टग में उक्त प्रोजेक्टों की डीपीआर पर संतोष जताया गया और प्रोजेक्टों को मंजूरी दे दी गई।
विशेष सारंगल ने बताया कि अब इन कामों के जल्द ही टेंडर मांगे जाएंगे। साथ ही स्वीकार किया कि हम उक्त प्रोजेक्टों के लिए कंसलटेंटों की नियुक्ति में देरी होने के कारण दूसरे राज्यों के शहरों के प्रोजेक्टों से पीछे हैं, लेकिन हम उनके बराबर पहुंचने के लिए प्रयासरत रहेंगे।