श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 403 श्रद्धालुओं का जत्था श्री करतारपुर साहिब रवाना, डिप्टी सीएम रंधावा भी गए
श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को 403 सिख श्रद्धालुओं का जत्था श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के लिए रवाना हुआ। आज डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह व एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर भी दर्शनों के लिए गए।
By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 01:24 PM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 01:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, डेरा बाबा नानक। श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 403 श्रद्धालुओं का जत्था करतारपुर कारिडोर के रास्ते श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे का दर्शन करेगा। आज जाने वाले श्रद्धालुओं में उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, रणदीप से नाभा, राजकुमार वेरका, दर्शन सिंह बरार, राजकुमार चब्बेवाल, एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर, मनजीत सिंह जीके भी शामिल हैं। बता दें, आज आम आदमी पार्टी के जत्थे ने भी भगवंत मान के नेतृत्व में जाना था, लेकिन जत्थे को क्लीयरेंस नहीं मिली। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू कल दर्शनों के लिए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें