अमेरिका भेजने के नाम पर 26 लाख ठगे, बटाला में तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज
बटाला में अमरीका भेजने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपितों के खिलाफ थाना घुमान पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोपित कुलबीर सिंह के बैंक खाते में 13.66 लाख रुपए डाले व बाकी रकम पत्नी को नकद दे दी।
जागरण संवाददाता, बटाला। बटाला में अमरीका भेजने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपितों के खिलाफ थाना घुमान पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर बताए जा रहे हैं। एसएसपी बटाला को दी शिकायत में जसपाल सिंह वासी गांव माड़ी टांडा ने बताया कि कुलबीर सिंह के साथ जान पहचान थी, इसी दौरान कुलबीर सिंह ने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है और इसी दौरान जसपाल सिंह ने अमरीका जाने के लिए कुलबीर सिंह से बात की। जिसके बाद अमरीका जाने के लिए कुलबीर सिंह ने 26 लाख देने के लिए कहा। इस दौरान जनवरी 2015 में आरोपित कुलबीर सिंह के बैंक खाते में 13 लाख 66 हलार 275 रुपए डाल दिए। इसी तरह बाकी की रकम भी आरोपित की पत्नी शबनम और रिश्तेदार अतशिदर कौर को नगद दे दी गई। जिसके बाद आरोपितों ने जसपाल सिंह को काफी समय तक अमरीका नहीं भेजा।
जसपाल सिंह ने आरेपितों से कई बार अपने पैसे मांगे। लेकिन आरोपित टालते रहे। थाना घुमान के एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपितों पर लगाए गए आरोप सही पाए जाने के बाद कलबीर सिंह, शबनम और बतिंदरबीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपित फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर बताए जा रहे हैं।
बैंक का कर्ज नहीं देने पर दो भाइयों पर केस
जागरण संवाददाता, बटाला : थाना सिटी की पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ कार खरीदने के बाद बैंक का कर्ज न चुकाने के कारण मामला दर्ज किया है। थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में रोहित चंदर वासी शुकरपुरा ने बताया कि वह कार सेल-परचेज का काम करता है। दिसंबर 2019 को गुर¨वदर सिंह और मलकीत सिंह वासी गांव खोदेबेट ने आइ 10 कार खरीदी थी। इस दौरान कार पर एचडीएफसी बैंक का लोन था और आरोपितों ने कार पर लोन खुद देने और एनओसी देने के लिए लिखित में दिया था। लेकिन आरोपितों ने बैंक का लोन नहीं उतारा, जिस कारण बैंक में ब्याज समेत बड़ी राशि इकट्ठी हो गई। थाना सिटी के एएसआइ मनजिंदर सिंह ने बताया कि इस शिकायत की जांच उप कप्तान की तरफ से की गई। शिकायत में दिए सभी तर्क सही पाए जाने के बाद गुर¨वदर सिंह और मलकीत सिंह दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।