वर्ष का पहला चंद्रग्रहण आज, राशि के मुताबिक पड़ेगा प्रभाव
शाम सहगल, जालंधर वर्ष का पहला चंद्रग्रहण माघ शुक्ल पूर्णिमा यानि 31 जनवरी को लगने जा रहा है। इस
शाम सहगल, जालंधर
वर्ष का पहला चंद्रग्रहण माघ शुक्ल पूर्णिमा यानि 31 जनवरी को लगने जा रहा है। इस चंद्रग्रहण का प्रभाव शाम 5.18 बजे से शुरू होकर रात 8.42 बजे तक रहेगा। जिसका सूतक नौ घंटे पूर्व सुबह 7.07 बजे शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही शहर के मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान जहां राहु केतु का प्रभाव बढ़ जाता है, वहीं ग्रहण के उपरांत दान-पुण्य का महत्व भी बढ़ जाता है। ग्रहण खग्रास चंद्रग्रहण होगा, जो संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। ग्रहण के दौरान क्या करें व क्या न करें तथा किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव बता रहे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य व वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ दीपक अरोड़ा।
ग्रहण के दौरान यह न करें
- तुलसी के पौधे को ना छुएं
- बुरा विचार मन में न आने दें
- रास्ते में गंदगी न फैंके
ग्रहण के दौरान ये करें
- प्रभु का सिमरन व नाम जाप करें
- ग्रहण के पश्चात यथा शक्ति दान पुण्य करें
- ग्रहण के समय अन्न व अपने पहने हुए वस्त्रों का दान कर सकते हैं।
- कुत्तों की सेवा करें
- गाय को चारा खिलाएं
- भगवान शिव के मंदिर में चांदी का दान करें
राशि के मुताबिक यह पड़ेगा प्रभाव
मेष : इस राशि वाले लोग विवादों से दूर रहें। अपने नजदीकी लोगों की सेहत का ध्यान रखें। अन्न का दान अवश्य करें।
वृष : सगे-संबधि सहयोग करेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। इत्र व वस्त्रों का दान करें।
मिथुन : वाणी पर संयम बनाकर रखें। हालात अनुकूल नहीं हैं। जिसके चलते हालात के मुताबिक स्वभाव में परिवर्तन करें। गाय को चारा खिलाएं।
कर्क : सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा। ग्रहण का प्रभाव सूतक के बाद भी रह सकता है। ग्रहण के दौरान भगवान का सुमिरन करें।
¨सह : वाहन ध्यान के साथ चलाएं। सेहत को लेकर गंभीर रहें। भगवान शिव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करें।
कन्या : धन लाभ का समय है। जो भी कार्य करेंगे, बेहतर फल देगा। ग्रहण के तुरंत बाद दान-पुण्य करें।
तुला : समाज में समय सम्मान बढ़ाने वाला। इस समय को अपने प्रतिकूल बनाए रखने के लिए कुत्तों को खाना खिलाएं।
वृश्चिक : ग्रहण के दौरान भगवान का सुमिरन व दान करें। धार्मिक यात्रा लाभदायक रहेगी।
धनु : दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी। इससे बचने के लिए टूर या यात्रा से परहेज करें। भगवान विष्णु की उपासना करें।
मकर : इन राशि वालों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी। वैवाहिक संबंध मधुर बनेंगे।
कुंभ : साकरात्मक बदलाव का योग बन रहा है। ग्रहण के उपरांत दान करें।
मीन : मन में बैचैनी रहेगी। शिक्षा में मन नहीं लगेगा। चावल और बादाम का दान करें।