फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रीज को थमाया हाउस टैक्स का नोटिस, हड़कंप
जागरण संवाददाता, जालंधर : नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा न करवाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिय
जागरण संवाददाता, जालंधर : नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा न करवाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम ने फोकल प्वाइंट स्थित कुछ इंडस्ट्री को लाखों रुपये का बकाया हाउस टैक्स जमा करवाने का नोटिस दिया है। नोटिस में सात दिन में बकाया टैक्स जमा नहीं करवाने पर इंडस्ट्री को सील करने की चेतावनी दी गई है। नोटिस मिलते ही इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। उद्यमियों का कहना है कि फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री को निगम ने टेकओवर नहीं किया है। उद्यमियों ने निगम द्वारा भेजे गए नोटिस के मामले को नए बने मेयर जगदीश राजा के समक्ष रखेंगे।
जालंधर फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरिदंर ¨सह सग्गू ने कहा कि नोटिस के मामले को लेकर जल्द नवनियुक्त मेयर जगदीश राजा से मुलाकात की जाएगी। फोकल प्वाइंट निगम ने टेकओवर नहीं किया है। ऐसे में हाउस टैक्स की बकाया राशि जमा करवाने का कोई औचित्य नहीं बनता है। फोकल प्वाइंट में 400 के करीब इंडस्ट्री यूनिट्स हैं। एक लाख रुपये से अधिक बकाया टैक्स वाली करीब आधी इंडस्ट्रियल यूनिट्स को नोटिस भेजा गया है।
:::::::::::::::::::::::::::
निगम की ओर से इंडस्ट्री को कोई सर्विस नहीं दी जाती है। न ही निगम ने फोकल प्वाइंट को ओवरटेक किया है। हाउस टैक्स जमा करवाने का नोटिस भेजने का कोई औचित्य नहीं बनता। पहले ही इंडस्ट्री मंदी की मार झेल रही है।
-बलराम कपूर, एमडी, जेएमपी इंडस्ट्री।