स्कूलों का समय बदलकर फिर नौ बजे
जालंधर: मौसम में बार बार हो रहे बदलाव के कारण स्कूलों का समय भी बार बार बदला जा रहा है। हाल ही में र
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jan 2018 07:14 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jan 2018 07:14 PM (IST)
जालंधर: मौसम में बार बार हो रहे बदलाव के कारण स्कूलों का समय भी बार बार बदला जा रहा है। हाल ही में रविवार को डीसी की ओर से नोटीफिकेशन जारी कर सोमवार से स्कूलों का समय 10 बजे कर दिया गया था, लेकिन मौसम को साफ देखते हुए डीईओ सेकेंडरी व प्राइमरी रामपाल ने सोमवार शाम स्कूलों का समय नौ बजे करने का आदेश दिया है। उनका कहना है कि चूंकि सोमवार से मौसम साफ हुआ है, इसलिए सभी प्राइवेट, सरकारी व एडिड स्कूलों का समय सुबह नौ बजे ही होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें