महिला पहुंची थाने, बोली- जंजीरों से बांधकर रखती है ननद व उसका पति, गलत काम करने को करते हैं मजबूर
एक महिला ने अपनी ननद व उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि ननद उसका पति उसे जंजीरों से बांधकर गलत काम करने को मजबूर करते हैं।
जेएनएन, होशियारपुर। एक महिला ने अपनी ननद व उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि ननद व उसका पति उसे जंजीरों से बांधकर रखते हैं और गलत काम करने के लिए मजबूर करने को उससे मारपीट तक करते हैं। उसने कहा कि वह अब तंग आ चुकी है और न्याय चाहती है।
गत दिवस जंजीरों से जकड़ी महिला अचानक पुलिस थाने पहुंची। बच्चे के साथ पुलिस थाने में पहुंची महिला ने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। जंजीरों से बंधी महिला ने कहा कि उसका मायका तोसीमा, जम्मू में है। उसकी शादी पंद्रह साल पहले बुल्लोवाल के गांव चक्कोवाल शेखां में हुई थी। पति की डेयरी चलाता है। पति की गैरमौजूदगी में ननद और उसका पति उस पर अत्याचार करते हैं।
महिला ने कहा कि पंद्रह दिन से उसे घर में ही जंजीरों से बांधकर रखा गया और कमरे में बाहर से ताला लगा दिया। उसके साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया जाता था। बीस जुलाई को वह किसी तरह जंजीर खोलने में कामयाब हो गई व घर से भाग निकली। वह भटकती हुई गुरुनानक सेवा सोसायटी आश्रम सुभाष नगर पहुंची।महिला के मुताबिक उसके बाद वह बच्चे के साथ गुरुनानक सेवा सोसायटी आश्रम सुभाष नगर पर रह रही थी।
उधर, उसके पति ने पंद्रह दिन पहले ही उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में की थी। इसी बीच, उसे पता चला कि वह सुभाष नगर के आश्रम में रह रही है, तो वह पुलिस को साथ लेकर आश्रम पहुंचा था, लेकिन नसीमा ने जान को खतरा होने की बात कहते हुए जाने से मना कर अपना बयान पुलिस में दर्ज करवाया। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआइ बलवंत सिंह ने कहा कि शिकायत दर्ज कर तफ्तीश की जाएगी और फिर बनती कार्रवाई होगी। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: पंजाब में रेड करने गई एक्साइज टीम पर हमला, सुबूत मिटाने के लिए गिरा दिए लाहन से भरे ड्रम
यह भी पढ़ें: पंजाब के डीजीपी का बड़ा फैसला, किसी भी थाने के इलाके में हो जुर्म, दर्ज करनी होगी जीरो एफआइआर
यह भी पढ़ें: पंजाब में जहरीली शराब का मामला: ढोटिया की प्रेमिका भी गिरोह में शामिल, लाइसेंसी हथियार भी है नाम पर