अनुसूचित समाज के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे : सांपला
भाजपा एससी मोर्चा ने बीती 15 जुलाई को अनुसूचित समाज के हक को लेकर आवाज बुलंद करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के आवास का घेराव किया।
जागरण टीम, होशियारपुर : भाजपा एससी मोर्चा ने बीती 15 जुलाई को अनुसूचित समाज के हक को लेकर आवाज बुलंद करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के आवास का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें कीं। उसके साथ ही लाठीचार्ज भी किया गया। धरने में शाम चौरासी विधानसभा से साथियों सहित साहिल सांपला भी शामिल हुए थे। पुलिस की धक्केशाही में भाजपा के युवा नेता साहिल सांपला भी घायल हो गए। साहिल सांपला ने कहा कि वह गरीब उत्पीड़ित व अनुसूचित समाज के अधिकारों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने सभी वर्गों का सम्मान किया है। अनुसूचित समाज के लिए केंद्र सरकार ने कई तरह की स्कीमें चलाई हैं। स्कालरशिप वाले घोटाले में फंसे सरकार के मंत्री धर्मसोत को कैप्टन सरकार द्वारा क्लीन चिट देकर बचाने की कोशिशें की जा रही हैं। कैप्टन सरकार को लोग उसकी तानाशाही का जवाब आने वाले विधानसभा चुनावों में देंगे। अनुसूचित समाज के हकों की केवल भाजपा ही रक्षा कर सकती है।