युवा मंडल ने साप्ताहिक गायत्री यज्ञ करवाया
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से संचालित युवा व प्रज्ञा मंडल ने साप्ताहिक गायत्री यज्ञ ग्राम थथलां में किया।
जेएनएन, होशियारपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से संचालित युवा व प्रज्ञा मंडल ने साप्ताहिक गायत्री यज्ञ ग्राम थथलां में किया। इसमें मुख्यजमान इंदिरा व दर्शन थे। युवा मंडल के संयोजक योगाचार्य डॉ. तुलसी राम साहू ने यज्ञ व मुख्य यजमान का 50वां विवाह दिवस संस्कार करवाया। गायत्री परिवार के सुनीता राजीव ने गुरु संदेश से अवगत कराते हुए कहा कि संतुलित मस्तिष्क की पहचान यह नहीं है कि वह शिथिलता, निष्क्रियता अपनाए और संसार को माया मिथ्या बताकर वे सिर-पैर उड़ाने उड़ने लगे। वे कर्तव्य क्षेत्र में अंगद की तरह अपना पैर इतनी मजबूती से जमाते हैं कि असुर समुदाय पूरी शक्ति लगाकर भी उखाड़ने में सफल न हो सके। इतिहास में उनके अस्तित्व और वर्चस्व को देखकर अभिष्ट प्रेरणा प्राप्त की जा सकती है और विश्वास किया जा सकता है कि महानता का मार्ग ऐसा नहीं है। इस अवसर पर कैलाश, वीना, अरमान, अभि, कविता, पार्थ व अन्य मौजूद थे।