आज वर्चुअल रैली में होशियारपुर से जुडे़ंगे कार्यकर्ता
होशियारपुर जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा पहली पंजाब स्तरीय वर्चुअल रैली का शनिवार को सुबह 11 बजे आयोजित करेगी।
जेएनएन, होशियारपुर: जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा पहली पंजाब स्तरीय वर्चुअल रैली का शनिवार को सुबह 11 बजे आयोजित करेगी। इसमें केंद्रीय कृषि व पंचायत मंत्री नरेंद्र तोमर वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखेंगे। इसके अलावा प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा व प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा पंजाब सरकार की नाकामियों को सबके सामने उजागर करेंगे। शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस रैली में जिला होशियारपुर से बड़े स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करवाएगा। इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए करीब सौ स्थानों पर स्मार्ट टीवी व लैपटॉप के माध्यम से कार्यकर्ता इस वर्चुअल रैली से जुडेंगे। इस काम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों, पार्षदों सहित सभी कार्यकर्ता काम में लगे हुए हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील कि वर्चुअल रैली में आम जनता की भागीदारी यकीनी बनाने के लिए अपने फेसबुक आइडी से भी रैली को ज्यादा से ज्यादा शेयर करवाया जाए।