शहरी संघर्ष कमेटी ने निकाला कैंडल मार्च
शहरी संघर्ष कमेटी द्वारा अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्ष्ता में घंटाघर चौक से लाईब्रेरी तक कैंडल मार्च निकाला गया।
संवाद सहयोगी, होशियारपुर : शहरी संघर्ष कमेटी द्वारा अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्ष्ता में घंटाघर चौक से लाईब्रेरी तक कैंडल मार्च निकाला गया। बाली ने कहा कि यह कैंडल मार्च नगर निगम को जगाने के लिए निकाला गया। इस दौरान कमेटी के चेयरमैन रघुवीर सिंह बेदी, नई सोच संस्था के अध्यक्ष अश्विनी गैंद व पानी बचाओ संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष वीर प्रताप राणा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बाली ने कहा कमेटी की तीन मुख्य मांगे हैं। पहली निगम शहर में बेसहारा घूम रहे पशुधन को पकड़ कर जल्द से जल्द कैटल पौंड में छोड़ा जाए। दूसरा शहर में सफाई व्यवस्था का पूरा प्रबंध किया जाए। तीसरा सीवरेज की सफाई भी निगम द्वारा करवाई जाए। बाली ने कहा कि निगम लोगों से सीवरेज के बिल तो वसूल रही है, मगर जब सीवरेज ब्लॉक हो जाता है। तो लोगों को अपने स्तर पर इसकी सफाई करवानी पड़ती है। सीवरेज की सफाई करने वाले लोगों से मनमाने पैसे वसूलते है जो कि सरासर गलत है। अगर निगम बिल ले रहा है तो सीवरेज की सफाई भी निगम स्तर पर होनी चाहिए। जब तक निगम द्वारा इन बिदुओं पर काम नहीं किया गया। तब तक निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। अंदोलन की शुरुआत 20 नवंबर से की जाएगी। इस दिन से सांकेतिक भूख हड़ताल भी शुरू की जाएगी। जब तक निगम हरकत में नहीं आता अंदोलन जारी रहेगा। यहां नीरज शर्मा, रजिदर सिंह, कृपाल सिंह, बलवीर सिंह, सुदेश शर्मा, प्रवीण बाली, मनजीत कौर, स्वर्ण कौर, जगदीश कौर आदि उपस्थित थे।