कोरोना के कारण दो लोगों की मौत, 178 केस भी आए
बीते 24 घंटे में दो लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया और 178 पाजिटिव मामले सामने आए हैं। अप्रैल में अब तक 129 लोग दम तोड़ चुके जबकि 3125 पाजिटिव मामले आ चुके हैं।
जागरण संवाददाता, होशियारपुर : बीते 24 घंटे में दो लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया और 178 पाजिटिव मामले सामने आए हैं। अप्रैल में अब तक 129 लोग दम तोड़ चुके जबकि 3125 पाजिटिव मामले आ चुके हैं। इतनी रफ्तार से कोरोना व मौतों का बढ़ रहा आंकड़ा काफी घातक है, इसलिए हम सभी को गाइडलाइन का पालन करने के लिए आगे आना चाहिए। यहीं नहीं, दूसरों को भी प्रेरित करें। अगर आज से जागरूक होंगे तो आने वाला कल खुशहाल होगा। दूसरी ओर, जिला प्रशासन ने कर्फ्यू रात नौ बजे के बजाय अब रात आठ से सुबह 5 बजे तक कर दिया है। वहीं जिले में मरने वालों की संख्या 669 व पाजिटिव मामलों की 16,624 हो गई है। सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतड़ा ने बताया कि 2371 नए सैंपल लिए गए हैं जबकि 2131 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। नए केसों में शहर के 20, जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से 150 और दूसरे शहरों से आठ हैं। कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक 4,24,170 सैंपल लिए गए हैं जिसमें से 4,05,949 सैंपल नेगेटिव आए हैं। 3217 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। 202 सैंपल इनवैलेड व 1374 एक्टिव केस है। वहीं राहत की बात यह है कि अब तक 15,945 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
मृतकों में दोनों थी महिलाएं
कोरोना से मरने वालों में दोनों महिलाएं थी। इनकी पहचान धामियां की रहने वाली 65 वर्षीय महिला व बस्सी मरुफ की 18 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। 65 वर्षीय महिला जालंधर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी जबकि 18 वर्षीय महिला पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन थी।
एक अप्रैल से अब तक केस व मौतें
तारीख मामले मौतें
01 अप्रैल 258 09
02 अप्रैल 183 09
03 अप्रैल 195 06
04 अप्रैल 172 07
05 अप्रैल 195 11
06 अप्रैल 155 07
07 अप्रैल 132 07
08 अप्रैल 115 12
09 अप्रैल 141 06
10 अप्रैल 149 10
11 अप्रैल 125 06
12 अप्रैल 172 08
13 अप्रैल 89 07
14 अप्रैल 195 04
15 अप्रैल 152 09
16 अप्रैल 225 03
17 अप्रैल 284 04
18 अप्रैल 268 02
19 अप्रैल 178 02
कुल : 3125 129