तेल के डंप में डूबने से दो मजदूरों की मौत
मुकेरियां के अधीन पड़ते गांव डुगरियां के करीब एक नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री के दो मजदूरों की तेल के डंप में गिरने के कारण मौत हो गई
संवाद सहयोगी, मुकेरियां
मुकेरियां के अधीन पड़ते गांव डुगरियां के करीब एक नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री के दो मजदूरों की तेल के डंप में गिरने के कारण मौत हो गई। मृतकों की पहचान ओम भट्टी (35) निवासी बाबड़ी थाना भाप, जोधपुर व कौशिक (19) निवासी दादरी, जिला किशन गंज बिहार के रूप में हुई है।
एएसआइ बलबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली के गांव डुगरियां के करीब नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में तेल के डंप में डूब कर दो व्यक्तियों की की मौत हो गई है। जिन्हें तेल के डंप से बाहर निकाल कर मुकेरियां सिविल अस्पताल में मोर्चरी मे रखवा दिया। इस संबधी पुलिस को जानकारी देते मृतक व्यक्तियों के चाचा ओंकार सिंह ने बताया कि बीती रात नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में कोई तकनीकी खराबी आने के कारण ओम भट्टी ने खराबी को देखने के लिए मशीन का ढक्कन खोला तो उसमें से गैस चढ़ने के कारण तेल के डंप में गिर गया। जिसको बचाने की कोशिश करते समय कौशल भी डंप में गिर गया। इससे दोनों की मौत हो गई।