विधायक अरुण डोगरा मिक्की की माता का निधन
होशियारपुर विधानसभा दसूहा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अरुण डोगरा मिक्की की माता सुरिद्रा डोगरा का मंगलवार सुबह दिल का पड़ने से निधन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 10:02 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 10:02 PM (IST)
संवाद सहयोगी, होशियारपुर: विधानसभा दसूहा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अरुण डोगरा मिक्की की माता सुरिद्रा डोगरा का मंगलवार सुबह दिल का पड़ने से निधन हो गया। वह 80 साल की थीं। उस वक्त विधायक अरुण डोगरा मिक्की भी घर में मौजूद थे। दौरा पड़ने के बाद उनकी माता को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार शाम को हरियाना रोड स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, जहां पर नामी हस्तियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। स्वर्गीय सुरिदरा डोगरा के पति रमेश चंद्र डोगरा भी दसूहा से लगातार चार बार विधायक चुने गए थे और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें