संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाकर दी जान
रविवार के गांव पटियाल में एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 11:48 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 06:05 AM (IST)
संवाद सहयोगी, हरियाना : रविवार के गांव पटियाल में एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। प्रदीप कुमार उम्र 33 साल वासी पटियाल जो कि अपने घर से काली भट्ठी माता मंदिर गया था। काफी देर तक जब वह घर नही पहुंचा, तो परिवारक मेंबरों ने गांव के लोगों की मदद से उसे ढूंढना शुरू किया। देर रात जब परिवारिक मैंबरों ने जंगल की तरफ गए, तो उन्होंने प्रदीप कुमार का शव आम के पेड़ पर लटकता देखा तो उन्होंने पुलिस थाना हरियाना को सूचित किया। हरियाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर भेज दिया गया। हरियाना पुलिस की तरफ से मृत्यु के कारण की जांच शुरू कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें