बाघापुराना रैली में शामिल होंगे राज्य के किसान : प्रो. जीएस मुल्तानी
बाघापुराना में 21 मार्च को होने वाली किसान महा रैली को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल संबोधित करेंगे। इसमें मुकेरियां से भारी संख्या में वर्कर शामिल होंगे।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : बाघापुराना में 21 मार्च को होने वाली किसान महा रैली को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल संबोधित करेंगे। इसमें मुकेरियां से भारी संख्या में वर्कर शामिल होंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के पूर्व हलका इंचार्ज व प्रदेश ट्रेड विग के संयुक्त सचिव प्रो. जीएस मुल्तानी ने गांव मरुला में यूथ नेता होशियार सिंह व प्रभदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिग के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को सत्ता में आए चार साल से ऊपर हो गए हैं। मगर, पंजाब सरकार की गलत नीतियों के चलते आज भी खजाना खाली है। मंत्रियों ने खजाना भरने की नीतियां न बनाकर केवल जेबें भरने का काम किया है। टैक्स जनता देती है और नेता इन पैसों की फिजूल खर्ची कर केवल अपने घरों को भरते हैं। इस दौरान कई परिवार अन्य पार्टियों को छोड़कर आप में शामिल हुए। गांव वासियों ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ कभी कांग्रेस तो अकाली दल-भाजपा गठबंधन की सरकार सत्ता में रही। झूठे वादे कर वोट हासिल किए, मगर जनता की कोई सुध नहीं ली। उन्होंने विश्वास दिलाया कि 2021 के चुनाव में इन पार्टियों को मुंह नहीं लगाएंगे व आम आदमी पार्टी का डटकर साथ देंगे। इस अवसर पर हरजीत सिंह सहोता, अमित कुमार, ठाकुर उपदेश सिंह, रमेश कुमार सभी ब्लाक प्रधान, अमरजीत सिंह छनी, चनन सिंह, रविद्र सिंह विक्की, मनजीत सिंह महदपुर, बख्शीश सिंह फौजी, राजिदर कुमार, होशियार सिंह, प्रभदीप सिंह सभी सर्कल प्रधान, हरविदर सिंह, मुल्तान सिंह, रनवीर सिंह, बोध राज, हाकम सिंह, परवीन सिंह, उषा देवी, सरोज कुमारी उपस्थित थे।