Move to Jagran APP

ठाकुर सनी को नंगल भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया

भाजपा मंडल मुकेरियां देहाती की विशेष मीटिग गांव नंगल बिहाला में मंडल के प्रधान अशोक शर्मा की अगुवाई में की गई। इसमें अजय कुमार सेठू जिला महामंत्री विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान हाईकमान व जिला प्रधान ने सभी मोर्चा के अध्यक्षों से विचार-विमर्श करने के बाद ठाकुर सनी को युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 03:52 PM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 03:52 PM (IST)
ठाकुर सनी को नंगल भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया
ठाकुर सनी को नंगल भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : भाजपा मंडल मुकेरियां देहाती की विशेष मीटिग गांव नंगल बिहाला में मंडल के प्रधान अशोक शर्मा की अगुवाई में की गई। इसमें अजय कुमार सेठू जिला महामंत्री विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान हाईकमान व जिला प्रधान ने सभी मोर्चा के अध्यक्षों से विचार-विमर्श करने के बाद ठाकुर सनी को युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी प्रकार स्वरूप सिंह हवेल चांग को ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। एससी मोर्चा की जिम्मेदारी रिटायर्ड सूबेदार जोगिदर सिंह को सौंपी गई। किसान मोर्चा की जिम्मेदारी ठाकुर कृष्ण सिंह बरोटा को दी गई है। इसी तरह सूबेदार प्रीतम सिंह को सीनियर सचिव की जिम्मेदारी दी गई। अजय कुमार सेठू ने कहा कि मेहनती व ईमानदार पार्टी के वर्करों को हमेशा मान सम्मान मिलता है और मिलता रहेगा। यह भी कहा कि इन सभी की नियुक्तियों से पार्टी को मजबूती व शक्ति मिलेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि हमें जो भी पार्टी द्वारा जिम्मेदारी दी गई है उसे निष्ठा व मेहनत से निभाएंगे। इस अवसर पर अशोक कुमार शर्मा एसडीओ रिटायर बिजली बोर्ड ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान जिला ओबीसी मोर्चा के महामंत्री अमरजीत गोल्डी, ऊंची बस्सी से डिपल सूरी (जिला महिला मोर्चा महामंत्री), शक्ति केंद्र नंगल के प्रधान कैप्टन गुलजार सिंह, शक्ति केंद्र बंबो बाल के प्रधान दर्शन सिंह, ठाकुर खुशवंत सिंह (उप प्रधान) मंडल मुकेरियां देहाती, शक्ति केंद्र प्रधान उजागर सिंह, सुरेश कुमार जोशी, कैप्टन विपिन सिंह सरपंच, ठाकुर प्रेम सिंह के अलावा भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.