Move to Jagran APP

केंद्रीय ग्रांट से हो रहा है टांडा का विकास : संजीव

कृषि सुधार कानूनों के विरोध में बेशक पंजाब में भाजपा को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस बीच विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा देहाती के जिला प्रधान संजीव मिन्हास ने गांव सीह चठियाल का दौरा किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 05:27 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 05:45 AM (IST)
केंद्रीय ग्रांट से हो रहा है टांडा का विकास : संजीव
केंद्रीय ग्रांट से हो रहा है टांडा का विकास : संजीव

संवाद सहयोगी, गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में बेशक पंजाब में भाजपा को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इस बीच विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा देहाती के जिला प्रधान संजीव मिन्हास ने गांव सीह चठियाल का दौरा किया। वहां पर उन्होंने राज्य में 117 सीटों पर पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने का दावा ठोका है। उनके साथ भाजपा जिला प्रभारी विपन महाजन भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने टांडा हलके की पंचायतों को करोड़ों रुपये की ग्रांट आनलाइन खातों में ट्रांसफर की हैं। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष के दौरान विधानसभा हलका उड़मुड में विकास जैसी कोई चीज नहीं हुई है। हलके में जो भी विकास हुआ है, वह केंद्र सरकार की तरफ से भेजी गई ग्रांट की वजह से ही हुआ है। आज पंजाब का हर वर्ग कांग्रेस सरकार से नाखुश है, लेकिन सरकार गहरी नींद में सोई हुई है इसलिए जनता चुनाव के दौरान कांग्रेस से पूरा हिसाब लेगी। इस अवसर पर मंडल प्रधान कैप्टन गुरविदर सिंह एवं गांव वासियों ने जिला प्रभारी विपन महाजन एवं भाजपा देहाती के जिला प्रधान संजीव मिन्हास को सम्मानित किया गया। इस मौके कैप्टन करण सिंह, यूथ प्रधान योगेश सपरा, शहरी प्रधान गोपाल एरी, बाबा बजरंग दास, समिति मेंबर अंकुश शर्मा, समिति मेंबर इंदू बाला, सरपंच विजय कुमार, गोविद सिंह, सरपंच मुनीश शर्मा, हरविलास सिंह लिट, रामकृष्णन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.