छात्रों ने नशे से दूर रहने का लिया संकल्प
नशे के खिलाफ बच्चों को जागरूक करने के लिए सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में सेमिनार करवाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 04:33 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 04:33 PM (IST)
संवाद सहयोगी, होशियारपुर : नशे के खिलाफ बच्चों को जागरूक करने के लिए सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में सेमिनार करवाया गया। जिला सांझ केंद्र इंचार्ज इंस्पेक्टर केवल सिंह तथा सांझ केंद्र सिटी थाना इंचार्ज एएसआइ सुभाष चंद्र ने बच्चों को युवाओं में बढ़ रही नशे की लत और शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी।
उन्होंने छात्रों को नशा न करने का प्रण दिलाया। इस दौरान वूमेन हेल्पलाइन तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। स्कूल प्रिसिपल उर्मिल सूद ने सभी का धन्यवाद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें