साध्वी रुकमणी भारती ने बताई गणपति बप्पा मोरया की महिमा
जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव मंडल होशियारपुर और नई सोच वेलफेयर सोसायटी की ओर से कनक मंडी चौंक में 10वां वार्षिक गणेश उत्सव करवाया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी रुकमणि भारती जी ने बताया कि गणपति बा
जेएनएन, होशियारपुर
जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव मंडल होशियारपुर और नई सोच वेलफेयर सोसायटी की ओर से कनक मंडी चौक में 10वां वार्षिक गणेश उत्सव करवाया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी रुकमणी भारती ने प्रवचन किए।
उन्होंने बताया कि गणपति बप्पा मोरया.. को महाराष्ट्र की गालियों में सितंबर माह में भरपूर सुन सकते हैं। जैसे जैसे गणेशोत्सव की पदचाप बढ़ती है और यह महापर्व निकट आता है, वैसे-वैसे यह जयधुन ऊंची और प्रखर होती चली जाती है।
उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा मोरया.. एक ऐसा ही सांकेतिक फल है, जो बोलने में नि:संदेह मीठा है। मगर, इसकी असली मधुरता इसका गूढ़ अर्थ जानने से मिलती है। बप्पा प्यार से भगवान गणपति के सगुण स्वरूप को कहा गया है। मोरया का मतलब होता है सामने आए। इसलिए गणपति बप्पा मोरया का पूरा अर्थ हुआ कि हे गणपति देव, आप सगुण रूप में हमारे सामने आकर साकार होकर हमारे जीवन में उतरो।
उन्होंने बताया कि मुद्रल पुराण में विघ्नविनाशक गणपति के अनेक अवतारों का वर्णन है। जिनमें वे सगुण रूप धरकर हमारे सामने आए हैं।
इस अवसर पर विशेष रूप में मेयर शिव सूद, पार्षद निपुण शर्मा, पार्षद मीनू सेठी, प्रशांत सेठी, अश्विनी गैंद, कुलदीप सैनी, कृष्ण गोपाल आनंद, ओमकारन्नेहन, नीरज, अशोक शर्मा, सोनू जोशी, राजिन्द्र मोदगिल, व¨रदर चोपड़ा, जगमोहन विज, संदीप डोगरा, कृष्ण अरोड़ा, सुनील जोशी, अशोक सूद सहित जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव मंडल के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।