बाबा नानक के बताए मार्ग पर चलें: रत्न
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित दी सोवरन स्कूल मानसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 12:59 AM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 12:59 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मुकेरियां: श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित दी सोवरन स्कूल मानसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में पांच प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन निकाला गया। इसके बाद शिक्षिका सरबजीत कौर, राजबीर कौर, सुखबीर कौर, सुखबीर कौर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने शबद गायन कर सभी को अकाल पुरख से जोड़ा। इसके बाद गतका टीम में अपनी कला के जौहर दिखाए। स्कूल प्रिसिपल आरएस रत्न ने सभी को प्रकाश पर्व की बधाई दी। विद्यार्थियों को श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें