हवन में आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की
शिव मंदिर फतेहपुर में स्वामी महेश पुरी के तत्वावधान में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खात्मे के लिए वैदिक मंत्रों के साथ हवन का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, दातारपुर : शिव मंदिर फतेहपुर में स्वामी महेश पुरी के तत्वावधान में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खात्मे के लिए वैदिक मंत्रों के साथ हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्वान पंडित राम शर्मा ने कहा कि यज्ञ करना सबसे श्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ के धुएं से जहां मन को शांति मिलती है वहीं हवा में विषैले कण समाप्त हो जाते हैं। स्वामी महेश पुरी ने कहा, सामूहिक प्रार्थना में बहुत शक्ति होती है और हवन में प्रयोग होने वाली सामग्री विषैले तत्वों और जीवाणुओं को नष्ट करती है। इससे वातावरण शुद्ध होता है और हानिकारक गैसों का उत्सर्जन घटता है व प्राणवायु आक्सीजन का स्तर बढ़ता है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड रघुनाथ सिंह राणा, पूर्व चेयरमैन दलजीत सिंह जीतू, अशोक सभ्रवाल, सुरिदर कुमार, सुखदेव सिंह, ठाकुर सुदर्शन, दीपक शर्मा, बलवान सिंह, सुनील ठाकुर, पवन कुमार, तारा सिंह, शाम सुंदर, करतार सिंह, सनी ठाकुर, कुलविदर सिंह काका उपस्थित थे।
नायकों को श्रद्धांजलि देकर मनाया शौर्य दिवस
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : 1984 के आतंकवाद के दौर में जान गंवाने वालों को नमन करने के लिए तलवंडी कलां में शिवसेना के सीनियर उपाध्यक्ष पंजाब प्रिस कतना की अध्यक्षता में यज्ञ करवाया गया। प्रिस कतना ने कार्यकर्ताओं को बताया कि पूर्व डीजीपी केपीएस गिल, आर्मी के जनरल अरुण श्रीधर, पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह, पुलिस अफसरों, सेना के जवानों को याद करके शौर्य दिवस मनाया गया। इस मौके संजीव कुमार जिलाध्यक्ष, सतपाल बाबा सीनियर ब्लाक अध्यक्ष, जगदीप जग्गी जिला उपाध्यक्ष, तरुण कुमार, अंश ठाकुर, अबू पंडित, अनिल शर्मा, गौरव शर्मा, रोहित ठाकुर, विकास ठाकुर, रजत, अर्जुन ठाकुर उपस्थित थे।