दसूहा की कृष्णा कालोनी में चोरी
संवाद सहयोगी दसूहा चोरों ने दिनदहाड़े दसूहा की कृष्णा कालोनी में स्थित डा. विजय शर्मा के घर को निशाना बनाया। कैश सोने के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया।
संवाद सहयोगी, दसूहा : चोरों ने दिनदहाड़े दसूहा की कृष्णा कालोनी में स्थित डा. विजय शर्मा के घर को निशाना बनाया। कैश, सोने के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे डा. शर्मा क्लीनिक से घर आए तो चोरी का पता चला। डा. शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी नीलम शर्मा गोराया अपने पिता का स्वास्थ्य पूछने गई हुई थी। बेटा एवं बहू चंडीगढ़ अपने चाचा के घर गए हुए थे। वे क्लीनिक पर चले गए थे। बाद दोपहर करीब 2 बजे जब वह अपने घर आए तो गेट का ताला बंद था। गेट खोलने का प्रयास किया तो गेट अंदर से बंद था। वह दीवार फाद कर घर में दाखिल हुए और देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों एवं ट्रंक आदि से करीब 10 हजार रुपये, 5-6 तोला सोने के गहने चोरी हो गए थे।