बीएलओ व ईएलसीज के आनलाइन क्विज मुकाबले आज
जेएनएन होशियारपुर बूथ लेवल अधिकारियों व इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लबों के आनलाइन क्विज मुकाबले 27 अक्टूबर को 12 बजे से 1230 बजे तक करवाए जाएंगे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 06:09 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 06:09 PM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर,
बूथ लेवल अधिकारियों व इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लबों के आनलाइन क्विज मुकाबले 27 अक्टूबर को 12 बजे से 12:30 बजे तक करवाए जाएंगे। जिला चुनाव अधिकारी कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि चुनाव को केवल वोट बनाने व वोट डालने तक सीमित नहीं रखा गया है बल्कि चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी व लोकतंत्र में जागरूकता के साथ भागीदारी की अहमियत को देखते हुए नए प्रयास भी किए जा रहे हैं। जिले में इलेक्टोरेल लिटरेसी क्लब बनाकर गतिविधियां भी की जा रही हैं। विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें