अकाली दल ने हमेशा खेल सभ्याचार को बढ़ावा दिया : साबी
अकाली दल ने हमेशा प्रदेश में खेल सभ्याचार के प्रसार के लिए कदम उठाए। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली दल की सरकार के समय कबड्डी वर्ल्ड कप भी करवाए गए जिन्होंने नौजवानों को खेल के साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां
अकाली दल ने हमेशा प्रदेश में खेल सभ्याचार के प्रसार के लिए कदम उठाए। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली दल की सरकार के समय कबड्डी वर्ल्ड कप भी करवाए गए जिन्होंने नौजवानों को खेल के साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। यह बातें यूथ अकाली दल के महासचिव सरबजोत सिंह साबी ने हलके गांव लंडे में रिटायर्ड फौज अधिकारी होमा सिंह के नेतृत्व में करवाए गए कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अपने संबोधन में कहीं।
साबी ने कहा कि खेल अच्छे समाज का आधार बनती हैं।प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार बनी है तबसे खेल गतिविधियों की रफ्तार प्रभावित हुई है जिस कारण खिलाड़ियों के मनोबल पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। साबी ने कहा कि होमा सिंह और गांव वासियों की तरफ से कबड्डी टूर्नामेंट करवाना प्रशंसनीय प्रयास है। मनमोहन सिंह एमसी, लखबीर सिंह सरपंच माना, निशान सिंह, महिदर सिंह कंग, हरदेव सिंह बब्बी, फकीर चंद, महिदर सिंह, सुरिदर सिंह शिदा, जसप्रीत सिंह जस्सा, दिलबाग सिंह, प्रभजोत सिंह और हजूर सिंह मौजूद थे।