किसानों की सुध ले पंजाब सरकार : विजय
मुकेरियां में किसान संगठनों की विशेष बैठक भंगाला में हुई। किसान मोर्चा एवं पगड़ी संभाल जट्टा लहर के पदाधिकारियों शामिल हुए।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां
किसान संगठनों की विशेष बैठक भंगाला में हुई। किसान मोर्चा एवं पगड़ी संभाल जट्टा लहर के पदाधिकारियों शामिल हुए। विजय बहवलमंझ, गुरनाम सिंह, बिल्ला सरपंच नंगल, मास्टर जोध सिंह धर्मेंद्र सिबली आदि ने कहा कि सीजन 2020-21 के लिए सरकारी व प्राइवेट शुगर मिले गन्ने की पिराई शुरू करने जा रही है, मगर पंजाब सरकार द्वारा अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया। किसान पहले ही सड़कों पर उतर कर अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहा है, मगर पंजाब सरकार किसानों की कोई सुध नहीं ले रही। हर साल गन्ने की लागत का खर्च व लेबर में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की तर्ज पर पंजाब में भी 350 रुपये प्रति क्विटल रेट तुरंत तय किया जाए। अर्जुन सिंह कजला, बोबी पलाकी, हरभजन सिंह, कुलविदर सिंह, बलकार सिंह मल्ली, अमरजीत सिंह, तरसेम सिंह, शमिदर सिंह, स्वर्ण सिंह, जसवीर सिंह आदि उपस्थित थे।