राष्ट्रीय एकता बरकरार रखना सभी का दायित्व : अरोड़ा
जेएनएन होशियारपुर कैबिनेट मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा है कि राष्ट्रीय एकता व अमन-शांति बरकरार रखना हम सभी का दायित्व है।
जेएनएन, होशियारपुर
कैबिनेट मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा है कि राष्ट्रीय एकता व अमन-शांति बरकरार रखना हम सभी का दायित्व है। हमें आपसी भेदभाव छोड़कर अपने इस दायित्व को निभाना चाहिए। वह शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिले के समूह विभागों के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान डीसी अपनीत रियात ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
कैबिनेट मंत्री अरोड़ा लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पण भावना से कार्य करें। यह सब कुछ तभी संभव हो सकता है यदि हम सरदार वल्लभ भाई पटेल की सोच व दूरदृष्टि को अपनाएं।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि देश में भाईचारक सांझ को भंग करने वाले शरारती तत्वों से सतर्क रहना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नडियाद (गुजरात) में हुआ था व भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल, सहायक कमिश्नर(सामान्य) किरपालवीर सिंह, जिला सामाजिक न्याय व अधिकारिता अधिकारी रजिदर सिंह, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।