शिविर में दी डेंगू के लक्षणों की जानकारी
संवाद सहयोगी टांडा उड़मुड़ एसएमओ टांडा डा. प्रीत महिदर सिंह के नेतृत्व में डेंगू जागरूकता कैंप लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 05:35 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:35 PM (IST)
संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़
एसएमओ टांडा डा. प्रीत महिदर सिंह के नेतृत्व में डेंगू जागरूकता कैंप लगाया गया। टांडा के अर्बन एरिया में लगाए गए इस कैंप के दौरान लोगों को डेंगू बुखार के लक्षण व बचाव के बारे में जानकारी दी गई। अस्पताल की टीम ने लोगों से डेंगू मच्छर के लारवे के बारे में बताया और इसे नष्ट करने के तरीके की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि अपने घरों में खाली बर्तनों, कूलरों व अन्य जगहों पर पानी को खड़ा न रहने दें। फ्रिजों के पीछे ट्रे की हर ह़फ्ते सफाई को यकीन बनाया जाए। अस्पताल की टीम द्वारा गांव घोड़ेवाहा में लोगों के घरों में डेंगू का लारवा चेक भी किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें