Move to Jagran APP

सरकार दमनकारी ताकतों से नहीं डरेगा भाजपा महिला मोर्चा

जेएनएन होशियारपुर सरकार के तानाशाही इशारे पर पंजाब पुलिस ने बुधवार सुबह भाजपा महिला मोर्चा की वर्करों को चंडीगढ़ जाने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिस तैनात की थी। भाजपा महिला

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 07:39 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 07:39 PM (IST)
सरकार दमनकारी ताकतों से नहीं डरेगा भाजपा महिला मोर्चा
सरकार दमनकारी ताकतों से नहीं डरेगा भाजपा महिला मोर्चा

जेएनएन, होशियारपुर

loksabha election banner

सरकार के तानाशाही इशारे पर पंजाब पुलिस ने बुधवार सुबह भाजपा महिला मोर्चा की वर्करों को चंडीगढ़ जाने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिस तैनात की थी। भाजपा महिला मोर्चा सरकार इस दमनकारी ताकतों से डरने वाला नहीं। यह बात जिला भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जारी प्रेस नोट में महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना जैन ने कही।

उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार के खिलाफ पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना जायसवाल के निर्देश पर बुधवार को जिला होशियारपुर से बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की कोठी का घेराव करने चंडीगढ़ गई। जिले भर 32 गाड़ियों का काफिला चंडीगढ़ पहुंचा। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना जायसवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का आवास घेरने जाते समय पुलिस ने बेरिकेड लगाकर रास्ते सील कर दिए। महिला प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष नेतृत्व में वही पर धरना दे दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर होशियारपुर से प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीति तलवाड़, कुलवंत कौर, मीना सूद, सरबजीत कौर, त्रिशला शर्मा, बबली, सीमा रानी, रमिदर कौर, गीता, निक्की आदि महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.