बिट्टू ने छोड़ी भाजपा
जेएनएन होशियारपुर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी बलविद्र सिंह बिट्टू ने भाजपा छोड़ दी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 05:31 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:31 PM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी बलविद्र सिंह बिट्टू ने भाजपा छोड़ दी। उन्होंने कहा कि पंजाब एक खेती प्रधान राज्य है। देश की आजादी के बाद पंजाब के किसान ने देश में कभी भी अनाज की कमी नहीं आने दी। मगर केंद्र में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है किसानों के खिलाफ काले कानून पास करती जा रही है। अब केंद्र सरकार ने किसान विरोधी एक साथ तीन-तीन कानून बना दिए हैं जिससे पंजाब ही नहीं सारे देश के किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें