दसूहा में कृषि सुधार कानून की कापियां जलाकर केंद्र सरकार का फूंका पुतला
केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून के विरोध में एसडीएम चौक में दोआबा किसान समिति के सीनियर उपाध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने नारेबाजी की।
संवाद सहयोगी, दसूहा : केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून के विरोध में एसडीएम चौक में दोआबा किसान समिति के सीनियर उपाध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने नारेबाजी की। उन्होंने कृषि सुधार कानून की कापियां जलाकर काली लोहड़ी मनाई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इन कानूनों के विरोध में दिल्ली की सरहद पर बैठे किसान मारे जा चुके हैं इसलिए इन्हें रद किया जाए। रणजीत सिंह बाजवा ने कहा कि किसानों के संघर्ष में वह उनके साथ हैं। इस मौके पर अवतार सिंह चीमा, भूपिदर सिंह चीमा, भूपिदर सिंह, कमल, महताब सिंह, दविदर सिंह बसरा, हैपी संधू, निर्मल सिंह, गुरप्रताप सिंह, कश्मीर सिंह, जसविदर सिंह, अमरीक सिंह गग्गी, सुरिदर सिंह बसरा, हरप्रीत कौर बाजवा, मैनेजर फकीर सिंह सहोता उपस्थित थे। इसी तरह गढ़शंकर के बीत के अड्डा झुगियां में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कृषि सुधार कानूनों को किसान मजदूर विरोधी बताते हुए प्रतियां जलाई। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि सुधार कानूनों को रद करने की मांग की। विभिन्न वक्ताओं ने 18 जनवरी को खुरालगढ़ साहिब से ट्रैक्टर रैली शुरू कर बीत के सभी 37 गांवों में ले जाने की एलान करते हुए कहा कि इससे गांवों में लोगों को केंद्र सरकार की लोक विरोधी नीतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। मौके पर आल इंडिया जाट महासभा पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, जगदेव सिंह गढ़ीमानसोवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुलभूषण कुमार, रामजी दास चौहान, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल, रमेश धीमान, बलवीर सिंह बैंस, तीर्थ सिंह मान, पूर्व सरपंच दविद्र सिंह महिदवानी, मास्टर नरेश कुमार, विक्की डल्लेवाल, चरनजीत, डा. बलवीर सिह शेरगिल, हरीकिशन कोट, रणदीप कुमार, रिका गढ़ीमानसोवाल मौजूद थे।