Move to Jagran APP

हाजीपुर में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला ट्रैक्टर मार्च

हाजीपुर में रविवार को बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च का आयोजन किया। मुकेरियां तक करीब 300 ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों के मार्च से केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 05:00 AM (IST)
हाजीपुर में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला ट्रैक्टर मार्च
हाजीपुर में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला ट्रैक्टर मार्च

संवाद सहयोगी, हाजीपुर : हाजीपुर में रविवार को बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च का आयोजन किया। मुकेरियां तक करीब 300 ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों के मार्च से केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। टी प्वाइंट हाजीपुर पहुंचने पर ब्लाक समिति चेयरमैन व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलभूषण सोहल ने किसानों को चाय वितरित की। यह मार्च सात किसान संगठनों की तरफ से कृषि सुधार कानून के विरोध में निकाला गया। इस दौरान कुलभूषण ने कहा, केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में लाए कृषि सुधार कानून को रद करवाने के लिए पंजाब के सभी संगठन दिल्ली के बार्डरों पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। यही नहीं, मानसर टोल प्लाजा पर भी काफी दिन से रोष जताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर रैली में अलग अलग गांवों से किसान शामिल हुए। प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।

loksabha election banner

उधर, नगर निगम होशियारपुर चुनाव का बिगुल बजने से कांग्रेस वर्करों के चेहरे खिल उठे हैं। दस साल से अकाली भाजपा के शासन काल का संताप भोगने के बाद लोग कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में निगम में कांग्रेस के 40 पार्षद बनाएंगे। उक्त दावा कांग्रेस नेताओं राजिदर सिंह परमार, गुरदीप कटोच बिट्टू, पूर्व पार्षद कुलविद्र सिंह हुंदल, हरीश आंनद व अजीत सिंह लक्की ने किया। उन्होंने कहा कि शहर में मंत्री अरोड़ा ने ईमानदारी से विकास कार्य करवाए हैं। हर सड़क, हर एक गली को बनाने का बीड़ा उठाने व अलग अलग प्रोजेक्टों चलाने से विरोधी तिलमिला उठे हैं। वहीं अकालियों भाजपाइयों की रातों की नींद तो उड़ ही गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर निगम चुनाव में अकाली भाजपा के नेता अस्तित्व भी नहीं बचा पाएंगे। होशियारपुर निवासी पूर्व सरकार के भ्रष्टाचार को कभी नहीं भूलेंगे। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि अकाली भाजपा के लिए नगर निगम में खाता खोलना किसी अचंभे से कम नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.