कृषि सुधार कानून : कुल हिद किसान सभा ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला
गांव खड़क बड़ला में किसान मजदूर व नौजवानों ने किसान आंदोलन के हक व कुलहिद किसान सभा की अगुवाई में रोष मार्च निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : गांव खड़क बड़ला में किसान, मजदूर व नौजवानों ने किसान आंदोलन के हक व कुलहिद किसान सभा की अगुवाई में रोष मार्च निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला जलाया गया। विशेष रूप से शामिल हुए प्रदेश सह सचिव आशानंद, सुरजीत सिंह बाड़ी, मोहन सिंह, विजय सिंह, जसवीर सिंह, राम लुभाया, बलवीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इतिहास से सबक लेना चाहिए। क्योंकि, हिटलर जैसे तानाशाह को भी अंत में खुदखुशी करनी पड़ी थी। देश की जनता वो बहादुर कौम है जिसने लाखों कुर्बानियां देकर अंग्रेजों का खात्मा किया था। भाजपा देश के साथ तानाशाही व्यवहार कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार काले कानून तुरंत रद करें, नहीं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर डा. अमरीक सिंह, जोगिदर सिंह, दीप सिंह, दरबारा सिंह, दिलबाग सिंह, राजकुमार, गुरपाल सिंह, कमलदीप सिंह, सरवन सिंह, पंकज, संजीव संजू, बंटी, रवि कुमार, रिका, सतपाल सिंह, राम सिंह, सोनू मौजूद थे।
इसी तरह गढ़शंकर में संयुक्त किसान मोर्चे का धरना रविवार को 42वें दिन गुरनाम सिंह डानसीवाल की अध्यक्षता में लगाया। सेवानिवृत्त शिगारा राम भज्जल, कुल हिद किसान सभा पंजाब के उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी स्त्री सभा की नेत्री बीबी सुभाष मट्टू, चौधरी अच्छर सिंह व मास्टर गुरचरन सिंह बसियाला ने केंद्र सरकार के अडि़यल रवैये की कड़ी निदा की। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए किसान व मजूदर दिल्ली जाएंगे। मौके पर धर्मपाल पनाम, हुसन लाल, रविदर सिंह, चौधरी सरबजीत सिंह, किशन मोहनोवाल, जसविदर सिंह गढ़शंकर, सुरजीत सिंह पारोवाल, हरभजन सिंह गुलपुर, मनजिदर सिंह, अवतार सिंह देनोवाल, हरभजन सिंह मोयला, गुरदिायल सिंह मट्टू व सुभाष चंद्र पाहलेवाल मौजूद थे।