Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद का जीवन युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का खजाना : खन्ना

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बीएड कालेज आफ एजुकेशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने विशेष तौर पर शामिल होकर स्वामी विवेकानंद के जीवन से छात्रों को अवगत करवाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 04:07 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 05:54 AM (IST)
स्वामी विवेकानंद का जीवन युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का खजाना : खन्ना
स्वामी विवेकानंद का जीवन युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का खजाना : खन्ना

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बीएड कालेज आफ एजुकेशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने विशेष तौर पर शामिल होकर स्वामी विवेकानंद के जीवन से छात्रों को अवगत करवाया। खन्ना ने बताया कि 12 जनवरी 1863 को कलकता में नरिदर नाथ दत्त का जन्म पिता विश्वनाथ दत्त व माता भुवनेश्वरी देवी के घर हुआ था। स्वामी विवेकानंद के माता पिता महान विचारक थे। स्वामी विवेकानंद का ध्यान बचपन से ही आध्यात्मिकता की ओर था। 1884 में स्वामी विवेकानंद ने बीए की। इसके बाद सामाजिक विकारों से दूर रहते हुए आजीवन ब्रह्मचार्य का पालन किया। उन्होंने इतना ज्ञान अर्जित किया कि इसके दम पर वे पूरे विश्व में विख्यात हुए। स्वामी विवेकानंद साहित्य, दर्शन व इतिहास के विद्वान थे। स्वामी विवेकानंद ने योग, राजयोग व ज्ञानयोग जैसे ग्रंथों की रचना कर युवा वर्ग को एक नई राह दिखाने में मदद भी की। जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को भारत की संस्कृति और ज्ञान से लोहा मनवाया उसी प्रकार आज युवा वर्ग को भी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर भारत की संस्कृति का और प्रचार प्रसार करना चाहिए ताकि बेहतर राष्ट्र का निर्माण हो सके। इस मौके पर खन्ना सहित कालेज स्टाफ ने भी स्वामी विवेकानंद को नमन किया। इस मौके पर भाजपा स्पो‌र्ट्स सेल पंजाब के कनवीनर डा. रमन घई, प्रिसिपल गौतम नेता, डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा, प्रो. शरनजीत, वाइपी जोशी, रमन कपूर, सुभाष गांधी, प्रिसिपल डा. आरके खन्ना, प्रिसिपल मोनिका सूद, प्रिसिपल आरती सलूजा, रोमा रल्हन भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.