अकाली दल (ब) में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
संवाद सहयोगी मुकेरियां मुकेरियां में शुक्रवार को अकाली दल में शामिल होने वाले नए काय
संवाद सहयोगी, मुकेरियां,
मुकेरियां में शुक्रवार को अकाली दल में शामिल होने वाले नए कार्यकर्ताओं को यूथ अकाली दल के महासचिव सरबजोत सिंह साबी के नेतृत्व में अकाली दल मुकेरियां की टीम द्वारा सम्मानित किया गया। अकाली दल बादल में शामिल होने वाले पूर्व सरपंच किशनपाल सिंह बिट्टू सनियाल, अनिल ठाकुर मानसर, लाखन सिंह राणा मानसर, गुलशन ऋषिराज चनौर, रमेश ठाकुर झरेड़ियां, डा. बख्शी मानसर, सुनील ठाकुर बहिबल मंझ, राहुल बलजोत मानसर, प्रेम ठाकुर बहिबल मंझ आदि को सिरोपा भेंट कर सम्मानित करते हुए, अकाली दल (ब) की पूरी टीम ने स्वागत किया।
इस मौके पूर्व सरपंच किशनपाल सिंह बिट्टू सनियाल ने कहा कि वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे, लेकिन भाजपा में रहने के दौरान, जब भी किसी कार्यकर्ता पर हमला हुआ, स्थानीय भाजपा लीडरशिप ने किसी का हाथ नहीं पकड़ा। कृषि सुधार कानूनों को जबरन पारित करके, भाजपा ने साबित कर दिया है कि भाजपा किसान और मजदूर विरोधी है। इस अवसर पर सर्कल अध्यक्ष आशा सिंह कोलियां, सर्कल अध्यक्ष हाजीपुर लखविदर सिंह टिम्मी, सर्कल अध्यक्ष नौशेहरा पत्तन लखवीर सिंह रंधावा, सर्कल अध्यक्ष भंगाला रशपाल सिंह रंगा, सर्कल अध्यक्ष रणजीत सिंह डालोवाल, जत्थेदार सुखदेव सिंह कालेबाग, बलदेव सिंह कोल्पुर, जसविदर सिंह बिट्टू, किरपाल सिंह गेरा, ईशर सिंह मंझपुर, बलबीर सिंह बग्गू रंधावा, सौदागर सिंह चानौर, हरमनजीत सिंह चक्क आदि ने नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।