हादसे में स्कूटी सवार की मौत
संवाद सहयोगी मुकेरियां जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित मुकेरियां के कस्बा ऐमा मांगट के बस स्टैंड के पास कार-स्कूटी की टक्कर हो गई।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां
जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित मुकेरियां के कस्बा ऐमा मांगट के बस स्टैंड के पास कार-स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह निवासी ऐमा मांगट के रूप में हुई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे सुखदेव सिंह ऐमा मांगट में आढ़त का काम करता है। वह स्कूटी पर दाना मंडी से घर लौट रहा था। जम्मू से लुधियाना जा रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। सुखदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने मुकेरियां अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही सुखदेव सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसाग्रस्त वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।