गुरु ही दिखाता है प्रभु मिलन की राह: हरभजन
सतगुरु माता सुदीक्षा जी के नेतृत्व में होने वाला 71वां अन्तराष्ट्रीय संत समागम मानवता को मजबूती प्रदान करने के लिए समालखा में होने जा रहा है।
संवाद सहयोगी, तलवाड़ा : सतगुरु माता सुदीक्षा जी के नेतृत्व में होने वाला 71वां अन्तराष्ट्रीय संत समागम समालखा में होने जा रहा है। इस समागम में देशों व विदेशों से संगत पहुंच कर सतगुरु माता सुदीक्षा जी का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। समाज में रहकर कैसे मानवता की सेवा करनी है के संदेश को कर्म रूप से कैसे जन जन तक पहुंचाना है इस बारे में संतों से सुनेंगे। उक्त बात लुधियाना के जोनल इंचार्ज महात्मा हरभजन ¨सह चावला ने तलवाड़ा के संयोजक महात्मा सु¨रदर ¨सह सोखी के नेतृत्व में गांव बहमावा में हुए संत समागम के दौरान प्रकट किए।
उन्होंने कहा कि मानव को यह जीवन इस प्रभु की जानकारी के लिए मिला है जिसके बिना यह जीवन अधूरा है। उन्होंने समझाया कि जैसे हम किसी को बाजार भेजते है तो उसके पीछे कोई न कोई कारण व लक्ष्य होता है। ऐसे ही इंसान का इस मनुष्य शरीर धारण करने का एक उद्देश्य है। जो सतगुरु की शरण में जाकर इस प्रभु परमात्मा की जानकारी करके ही पूरा हो सकता है। उन्होंने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि अगर हम किसी की भक्ति में विघन का कारण बनते है। तो यह दुनिया का सबसे बड़ा पाप है तथा अगर हम किसी को इस प्रभु के साथ जोड़ते है। सत्संग में लेकर जाते है। तो यह सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने यह भी बताया कि अहंकार व निरंकार एक स्थान पर नहीं रह सकते जैसे कि एक म्यान में दो तलवारें नहीं समा सकतीं। जीवन में अगर आनंद चाहते हैं तो दुनियावी चीजों से अपना ध्यान हटा कर इस निरंकार प्रभु के साथ जोड़े जो कि आनंद का स्त्रोत है। अंत में संयोजक महात्मा सु¨रदर ¨सह सोखी ने जोनल इंचार्ज महात्मा हरभजन ¨सह चावला का स्वागत व धन्यवाद किया।