Move to Jagran APP

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ गरजे किसान

संवाद सहयोगी गढ़दीवाला मानगढ़ टोल प्लाजा पर कृषि सुधार बिल के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी के प्रधान सुखपाल सिंह सहोता की अगुवाई में किसानों द्वारा अनिश्चित काल के लिए शुरू किया गया धरना शनिवार को 23वें दिन में प्रवेश कर गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 07:37 PM (IST)
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ गरजे किसान
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ गरजे किसान

संवाद सहयोगी, गढ़दीवाला

prime article banner

मानगढ़ टोल प्लाजा पर कृषि सुधार बिल के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी के प्रधान सुखपाल सिंह सहोता की अगुवाई में किसानों द्वारा अनिश्चित काल के लिए शुरू किया गया धरना शनिवार को 23वें दिन में प्रवेश कर गया। किसानों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन किया।

धरने में शामिल सुखपाल सिंह सहोता, अमरजीत सिह माहला, हरबंस सिह धूत, दविद्र सिह चौहका, चरणजीत सिंह चठियाल, मास्टर गुरबचन सिंह, सोहन सिंह मल्ली आदि वक्ताओं ने कहा कि किसानी एक मेहनत वाला काम है। किसान मिट्टी के साथ मिट्टी होकर खेतों में सोना पैदा करता है लेकिन इसके बावजूद यदि किसान को उसका वाजिब मूल्य नहीं मिले तो किसान निराश होगा। यही काम मोदी सरकार ने कृषि सुधार कानूनों को पास करके किसानों के साथ धोखा कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज किसान को अपने खेतों को छोड़कर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र के काले कानूनों को रद करवाने के लिए किसान आखिरी सांस तक लड़ेंगे।

इस अवसर पर हरजीत सिंह, हरविद्र सिंह, कामरेड संतोख सिंह, जत्थेदार हरपाल सिंह, पम्पू, मलकीत सिंह, नम्बरदार सुखवीर सिंह, सरण सिंह गढ़दीवाला, मनदीप सिंह भाना, मक्खन सिंह, कुलदीप सिंह, सतपाल सिंह हीरीहार, करनैल सिंह, बलदेव सिंह, कमल रंधावा, मनजीत सिंह, बहादुर सिंह, समरवीर सिंह, प्रीमत सिंह, मलूक सिंह, बलवंत सिंह, कुलदीप सिंह आदि भी हाजिर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.