संवाद सहयोगी, मुकेरियां
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने एससी छात्रों की स्कालरशिप राशि हड़पकर ठगों वाला काम किया है। कांग्रेस सरकार ने अपने मंत्री को भले ही क्लीन चिट दे दी हो लेकिन अकाली दल इसे छोड़ने वाला नहीं। किसानों के मामले में भी कांग्रेस ईमानदार नहीं है। पर्दे के पीछे भाजपा से मिली हुई है, लेकिन अकाली दल का इस मामले में भी स्टैंड साफ है। जब तक केंद्र सरकार किसानों की मांगें नहीं मानती तब तक अकाली दल किसानों के साथ संघर्ष में डटा रहेगा। यह बातें स्त्री अकाली दल की प्रधान बीबी जागीर कौर ने कहीं। वह शनिवार को यहां सरबजोत सिंह साबी महासचिव यूथ अकाली दल बादल की अगुआई में हुई बैठक को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को अकाली दल की ओर से स्कालरशिप घोटाले के आरोपित मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ फगवाड़ा में रोष रैली की जा रही है, जिसमें मुकेरियां से बड़ी गिनती में पार्टी वर्कर और नेता पहुंचेंगे। सुरिदर सिंह भूल्लेवाल राठां जिला प्रधान (देहाती) ने कहा कि 9 का धरना प्रदर्शन कांग्रेस सरकार की नींव हिलाकर रख देगा।
सरबजोत सिंह साबी ने कहा कि एकतरफ छात्र स्कालरशिप राशि के लिए दर-दर भटक रहे हैं और दूसरी तरफ अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर बैठे किसानों को कांग्रेस गुमराह कर रही है। इस मौके पर रविदर सिंह चक्क सदस्य एसजीपी श्री अमृतसर साहिब, आसा सिंह कोलियां, भाई अमरीक सिंह लतीफपुर, जसविदर सिंह बिट्टू, अनिल ठाकुर, किशनपाल सिंह बिट्टू सरपंच, लाखन सिंह राणा, अमानत मसीह, मनमोहन सिंह पूर्व पार्षद, हरमनजीत सिंह चक्क युवा नेता, संतोख सिंह, ईशर सिंह मंझपुर, क्रिपाल सिंह गेरा, बीबी बलवीर कौर बेला सरियाणा, बीबी सुरजीत कौर, चीफ निर्मल सिंह, मेजर सिंह महितपुर, गुरजिदर सिंह चक्क, रविदर सिंह पाहड़ा, रछपाल सिंह रंगा, लखबीर सिंह, बलवीर सिंह बिशनपुर, मा. महिगा सिंह, भजन सिंह महंदीपुर, ठाकुर रणवीर सिंह, छन्नी नंद सिंह, बलदेव सिंह, बीबी कुलवंत कौर, सुखदेव सिंह कालेवाहा, सौदागर सिंह चनौर, रसालदार शिगारा सिंह आदि भी हाजिर थे।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO