कैप्टन के शासन में महिलाएं नहीं सुरक्षित : मिन्हास
संवाद सहयोगी मुकेरियां भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास एवं जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सरेआम गुंडागर्दी की जा रही है।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां
भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास एवं जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सरेआम गुंडागर्दी की जा रही है। किसानों की आड़ में कुछ शरारती तत्वों ने मानसर टोल प्लाजा पर एक महिला के साथ सरेआम गुंडागर्दी की जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह हरकत बहुत ही निदनीय बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत करने से पहले यह सोच लेना चाहिए था कि वह एक महिला है जिसके साथ वह इस तरह का व्यवहार कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कैप्टन सरकार के राज में महिलाओं पर सरेआम अत्याचार किये जा रहे हैं। पंजाब में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। संजीव मिन्हास ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों ने एक महिला से अभद्र व्यवहार कर उसकी वीडियो बनाकर उसे जलील किया है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।