Move to Jagran APP

मुकेरिया में टोल प्लाजा पर किसानों ने भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को दिखाए काले झंडे, नारेबाजी की

उपमंडल मुकेरियां के कस्बा हरसा मानसर के टोल प्लाजा पर पिछले 21 दिनों से किसान संगठन शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जैसे ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का काफिला टोल प्लाजा से गुजरा तो किसानों ने काले झंडे लहराकर अपना विरोध जताया।

By Edited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 10:00 AM (IST)
मुकेरिया में टोल प्लाजा पर किसानों ने भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को दिखाए काले झंडे, नारेबाजी की
टोल प्लाजा हरसा मानसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करते किसान (जागरण)

मुकेरियां, जेएनएन। उपमंडल मुकेरियां के कस्बा हरसा मानसर के टोल प्लाजा पर पिछले 21 दिनों से किसान संगठन शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जैसे ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का काफिला टोल प्लाजा से गुजरा तो किसानों ने काले झंडे लहराकर अपना विरोध जताया। इसी बीच, किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि सुधार कानून और फसल अवशेष जलाने पर बनाए गए कानून को रद करने की मांग की। यह दूसरी बार है जब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को टोल प्लाजा हरसा मानसर पर काले झंडे के साथ विरोध का सामना करना पड़ा है।

loksabha election banner

किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी फैसले लेकर साबित कर दिया है कि सरकार कारोबारी घरानों के पक्ष में है क्योंकि फसल अवशेषों को जलाने के खिलाफ गैर-तर्कपूर्ण कानून लागू कर दिए गए हैं। किसान संगठनों द्वारा भाजपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्र सरकार नादरशाही फरमानों सहित कृषि विरोधी कानूनों को रद नहीं कर देती।

इस अवसर पर गुरनाम सिंह जहानपुर, विजय सिंह बहिबल मंझ, बिल्ला सरपंच नंगल, ओंकार सिंह पुराना भंगाला, अवतार सिंह बाबी, धर्मिंदर सिंह सिंबली, बलकार सिंह मल्ली, मास्टर योध सिंह, मास्टर स्वर्ण सिंह, मास्टर तरसेम सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.