पाकिस्तान में हो रहा हिदुओं व सिखों पर अत्याचार : कमल चौधरी
जेएनएन होशियारपुर डिफेंस कमेटी के पूर्व चेयरमैन व प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य कमल चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तान सोची समझी साजिश के तहत हिदुओं और सिखों की लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाकर उनका निकाह करवा रहा है।
जेएनएन, होशियारपुर
डिफेंस कमेटी के पूर्व चेयरमैन व प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य कमल चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तान सोची समझी साजिश के तहत हिदुओं और सिखों की लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाकर उनका निकाह करवा रहा है। पिछले साल श्री ननकाना साहिब के एक गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी की लड़की का धर्म परिवर्तन करवा कर उसका निकाह करवा दिया गया था, जबकि लड़की के परिजन बार-बार दुहाई देते रहे कि लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया है। उनकी किसी ने नहीं सुनी। दबाव के चलते लड़की भी यह कहने को मजबूर थी कि उसने अपनी मर्जी से निकाह किया है।
अब राजधानी इस्लामाबाद के करीब हासन अब्दाल में 22 वर्षीय लड़की का जबरन निकाह करवाने का समाचार मिला जससे साफ है कि यह सारा खेल पाकिस्तान की सरकार की मिलीभगत से खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सोची समझी साजिश के तहत हिदुओं तथा सिखों की संख्या को कम कर रहा है। यही कारण है कि 1947 के बाद से पाकिस्तान में लगातार हिदुओं व सिखों की संख्या कम हो रही है। जो हिदू व सिख पाकिस्तान में रह रहे हैं उन पर लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खालिस्तानी आंदोलनकारियों को भी बढ़ावा देता है क्योंकि वह चाहता है कि भारत तथा सिखों में अस्थिरता बनी रहे, लेकिन भारत के लोग उसकी किसी भी चाल को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से भी मांग की की वह पाकिस्तान में जबरन करवाए जा रहे धर्म परिवर्तन के मामलों का संज्ञान लेते हुए पाकिस्तान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।