Move to Jagran APP

कूड़े कर्कट के डंप जल्द हटाए प्रशासन : अश्विनी गैंद

जेएनएन होशियारपुर अगर प्रशासन होशियारपुर को बीमारी मुक्त और सफाई युक्त रखना चाहता है तो शहर में बने हुए कूड़े कर्कट के डंप को जल्द हटाए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 05:00 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 05:00 PM (IST)
कूड़े कर्कट के डंप जल्द हटाए प्रशासन : अश्विनी गैंद
कूड़े कर्कट के डंप जल्द हटाए प्रशासन : अश्विनी गैंद

जेएनएन, होशियारपुर

loksabha election banner

अगर प्रशासन होशियारपुर को बीमारी मुक्त और सफाई युक्त रखना चाहता है, तो शहर में बने हुए कूड़े कर्कट के डंप को जल्द हटाए। उक्त बात नई सोच वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने कही।

होशियारपुर को नगर निगम का दर्जा मिले सात वर्ष से ऊपर का समय हो चुका है, लेकिन आज तक शहर में नगर निगम वाली सहूलियतें कहीं नजर नहीं आती। अश्विनी गैंद ने कहा कि जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और प्रशासन टैक्स की दरे तो नगर निगम के हिसाब से ले रहा है, लेकिन सहूलियत पंचायत के बराबर भी नहीं दे रहा। प्रशासन डंपों को शहर से उठाने के लिए कर्मचारियों को छोटे थ्रीव्हीलर मुहैया करवाए ताकि सफाई कर्मचारी घरों से कूड़ा करकट उठाकर सीधा डंप जोकि पिपलांवाला में बना है वहां फेंके। नगर निगम द्वारा बनाई गई, सभी स्कीमें फेल होती नजर आ रही हैं। चाहे गीला सूखा कूड़ा उठाने की या कुछेक खाद बनाने की। प्रशासन जल्द से जल्द कूड़े की समस्या को हल करवाए। उनके साथ दिलराज सिंह तलवाड़, वीर प्रताप राणा, अमन सेठी, अवतार सिंह, नीतिश ठाकुर आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.