Move to Jagran APP

अड़ियल रवैया छोड़कर बात सुने केंद्र : किसान नेता

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर कृषि कानूनों के विरोध में लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। एमएसपी कानून बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर मुकेरियां और आसपास के इलाकों में लाकडाउन जैसे हालात रहे

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 05:48 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 06:34 AM (IST)
अड़ियल रवैया छोड़कर बात सुने केंद्र : किसान नेता
अड़ियल रवैया छोड़कर बात सुने केंद्र : किसान नेता

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर कृषि कानूनों के विरोध में लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। एमएसपी कानून बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर मुकेरियां और आसपास के इलाकों में लाकडाउन जैसे हालात रहे। इसी बीच, किसानों ने टोल प्लाजा हरसा मानसर और मुकेरियां के माता रानी चौक पर चक्का जाम किया जबकि मुकेरियां भंगाला सहित सभी गांवों के दुकानदारों व व्यापारियों ने भी भारत बंद का पूरा समर्थन किया। भारती किसान यूनियन कादियां, आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर कांग्रेस के सहयोग से राणा नरोत्तम सिंह साबा, जसवंत सिंह रंधावा, इंदरजीत सिंह खालसा, सतनाम सिंह चीमा के नेतृत्व में किसानों ने जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राज्य मार्ग के माता रानी चौक पर सुबह आठ बजे से यातायात ठप कर दिया। इसमें प्रो. जीएस मुल्तानी साथियों सहित शामिल हुए। वहीं डीएसपी रविंद्र सिंह और एसएचओ बलविदर सिंह के नेतृत्व में सभी चौराहों पर सुरक्षा को लेकर मुलाजिम मौजूद थे।

loksabha election banner

टोल प्लाजा हरसा मानसर पर विभिन्न नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अड़ियल रवैया अपना कर किसान संघर्ष को और तेज करने के लिए मजबूर कर रही है। इसके चलते जल्द ही केंद्र सरकार को असहयोग आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर बीबी सुखविदर कौर, सरबजीत कौर, जत्थेदार हरबंस सिंह मंझपुर, मास्टर योध सिंह कोटली, नरिदर सिंह गोली, बलजीत सिंह छन्नी, नंद सिंह, अवतार सिंह बाबी, सुरजीत सिंह बिल्ला, सुलखन सिंह जग्गी, जगदेव सिंह भट्टियां, बिल्ला सरपंच नंगल, अनिल ठाकुर मानसर, लाखन सिंह राणा, मास्टर सुखदेव सिंह, नितिन अग्रवाल मुकेरियां, कपूर सिंह गुरदासपुर, तीर्थ सिंह लाडपुर, ठाकुर सतवीर सिंह ऐमां मांगट, मनजीत सिंह खानपुर, गुरनाम सिंह नौशेहरा, रणजीत सिंह डालोवाल, हरि सिंह छन्नी, निर्मल सिंह छन्नी, बलविदर सिंह पप्पू महिताबपुर, दर्शन सिंह छन्नी, नरेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह हयातपुर, कामरेड शेर सिंह, बलदेव सिंह गालड़ियां, बलविदर सिंह, कामरेड ध्यान सिंह, दीपक ठाकुर तलवाड़ा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.