हवालाती से प्रतिबंधित गोलियां बरामद
होशियारपुर सिटी पुलिस ने केंद्रीय जेल होशियारपुर में एक हवालाती से प्रतिबंधित 19 गोलियां बरामद की हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 04:36 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 04:36 PM (IST)
संवाद सहयोगी, होशियारपुर: सिटी पुलिस ने केंद्रीय जेल होशियारपुर में एक हवालाती से प्रतिबंधित 19 गोलियां बरामद की हैं। अवतार सिंह सैनी सहायक सुपरिंटेंडेंट केंद्रीय जेल ने बताया कि चेकिग के दौरान हवालाती राजवीर सिंह जोकि बैरक नंबर 21 में बंद है, से 19 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उसकी पहचान न्यू कुलदीप नगर, लुधियाना के रहने वाले राजवीर सिंह के रूप में हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें