श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कोरोना के खात्मे की अरदास की
होशियारपुर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का देश भर में विशेष महत्व है। यह हिदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है और भगवान श्री कृष्ण को हरि विष्णु का आठवां अवतार भी माना जाता है।
जेएनएन, होशियारपुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का देश भर में विशेष महत्व है। यह हिदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है और भगवान श्री कृष्ण को हरि विष्णु का आठवां अवतार भी माना जाता है। मोहल्ला नारायण नगर में भी नेटोरियस क्लब के मनाए गए इस पर्व के दौरान नेटोरियस क्लब की संचालिका डोली शर्मा ने कहा कि इस वर्ष पूरे विश्व में फैली कोरोना वायरस जैसी महामारी का साया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भी पड़ा है। इस कारण हम यह महापर्व पहले की भांति इस वर्ष नहीं मना सकें। नारायण नगर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान अशोक मेहरा ने कहा कि विश्वास और मिलकर की गई प्रार्थना से बड़ी से बड़ी मुसीबत को भी भगाया जा सकता है। इस मौके सभी ने मिलकर भगवान से प्रार्थना की कि जल्द से जल्द इस आपदा से निजात मिले तथा अगले वर्ष मिलकर पहले की भांति हम यह पर्व मनाए। इस अवसर पर नारायण नगर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान अशोक मेहरा, कंचन विशिष्ट मेहरा, रजिदर बल्ली, विनय शर्मा, राजेश बनियान, विकास तिवारी, तिलक राज गुप्ता, मनीष चड्ढा, रवि कुमार, सोहनलाल, हरीश पुरी, प्रदीप सूद, कशिश शर्मा, वैभव शर्मा, उत्तम, अनु, गौतम व अंजलि आदि ने भी कान्हा की महिमा का गुणगान किया।