मोदी सरकार से खुश है देश की जनता : अनिल
भाजपा मंडल हाजीपुर की नूतन बैठक धामियां शक्ति केंद्र व सेहरकोवाल के गांव अर्थेवाल में जिला उप प्रधान परवीन शर्मा कीअध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, हाजीपुर : भाजपा मंडल हाजीपुर की नूतन बैठक धामियां शक्ति केंद्र व सेहरकोवाल के गांव अर्थेवाल में जिला उप प्रधान परवीन शर्मा कीअध्यक्षता में हुई। इसमें मंडल प्रधान अनिल वशिष्ट ने कहा कि भाजपा को हर शक्ति केंद्र में मजबूत किया जा रहा है। भाजपा का हर कार्यकर्ता जी जान से पार्टी के लिए मेहनत कर रहा है। उन्होंने आगे कहा की देश की जनता मोदी सरकार के कामों पर प्रसन्न है, क्योंकि देश में आम जन की हर मुश्किल के हल को देख कर योजना तैयार करती जिसका लाभ हर परिवार तक बिना किसी बिचोलिए के पहुंच रहा है। इस समय मंडल महामंत्री सूबेदार रणजीत सिंह, शक्ति केंद्र प्रधान सतनाम सिंह सत्ता, नंबरदार नरेंद्र सोनी, शक्ति केंद्र प्रभारी जगदीप शुंका, संजीव गोल्डी, दर्शन सिंह बुढ़ाबड़, मलकीत सिंह, रविद्र तिहाड़ा उपस्थित थे।