बंटी के परिजनों का बंगा चौक में चौथी बार धरना, इस बार मिला 10 दिन का आश्वासन
गढ़शंकर के गांव सेखोवाल में हुए बंटी के कत्ल के मामले में मुख्य दो हत्यारोपितों की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए लोगों ने बंगा चौक में चौथी बार जाम लगा दिया।
संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव सेखोवाल में हुए बंटी के कत्ल के मामले में मुख्य दो हत्यारोपितों की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए लोगों ने बंगा चौक में चौथी बार जाम लगा दिया। युवक के परिजनों ने दो घंटे धरना दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपितों पर सियासी आशीर्वाद है, इसलिए पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। मुख्य आरोपित आदर्श गांव का सरपंच दर्शन सिंह और महिदर पाल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि बंटी की हत्या को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।
इंसाफ के लिए लगाए जा रहे धरने पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल बनकर रह गए हैं। इस बार भी पुलिस ने पीड़ित परिवार से 10 दिन का समय मांगा है। इस दौरान लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरपंच दर्शन सिंह व महिदर पाल सहित अज्ञात सभी आरोपितों को गिरफ्तारी के लिए लोगों ने पुलिस को 10 दिन का समय दिया।
करीब साढ़े तीन बजे मृतक दविदर प्रताप सिंह उर्फ बंटी का अंतिम संस्कार उनके गांव सेखोवाल में कर दिया गया। इससे पहले बंगा चौक पर अकाली दल बादल के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुरिदर सिंह भुल्लेवाल राठां के नेतृत्व में अकाली दल बादल की नेता व कार्यकर्ता जुटे थे। उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
घर में घुसकर की थी बंटी की हत्या
गांव सेखोवाल में 11 दिसंबर को दविदर प्रताप सिंह उर्फ बंटी की घर में घुसकर 15 हमलावरों ने तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले के बाद पुलिस ने 15 के लोगों पर मामला दर्ज कर लिया था लेकिन अभी तक मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस मामले में मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष ने तीन बार धरना लगाया था और हर बार पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। परिजन इस बात पर अड़े थे कि जब-तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब-तक बंटी का संस्कार नहीं किया जाएगा। प लिस के खिलाफ की नारेबाजी
शुक्रवार को गुस्साए लोगों ने चौथी बार फिर बंगा चौक में धरना लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो आरोपितों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। हत्या के मुख्य आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई जबकि हत्या को नौ दिन बीत चुके हैं। मौके पर आश्वासन देने पहुंचे एसपी हेडक्वार्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि छह आरोपित पुलिस की गिरफ्त में हैं, कुछ दिनों में ही अन्य आरोपित भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
बंटी का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
पुलिस ढीली कार्यप्रणाली से हताश हो चुके लोगों में रोष है। लोगों ने धरने के दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना उठाने के बाद फैसला किया कि बंटी का संस्कार कर दिया जाए। बाद दोपहर बंटी का संस्कार कर दिया गया। लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी कि दस दिन में बाकि आरोपितों को नहीं पकड़ा गया तो फिर धरना लगाया जाएगा। इस प्रदर्शन में अकाली दल के जिलाध्यक्ष सुरिदर सिंह राठां व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।